नेटवर्क छतरपुर। छतरपुर जिले में अपनी अधिकतम सेवा देने वाले संयुक्त कलेक्टर डीपी द्विवेदी आज 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। बतौर राजनगर एसडीएम के पद पर पदस्थ रहे और छतरपुर जिले में एएसएलआर की नियुक्ति से लेकर छतरपुर जिले में ही कई प्रमोशन प्राप्त किए और अधिकतर सेवा उन्होंने छतरपुर जिले में की। आज राजनगर एसडीएम पद पर पदस्थ रहते हुए आज उन्होंने अपनी सेवा पूर्ण की।राजनगर एसडीएम कार्यालय में एवं छतरपुर कलेक्ट्रेट में उन्हें सेवानिवृत्ति पर सभी कर्मचारी और सभी अनुविभाग के एसडीएम की मौजूदगी में भावभीनी विदाई दी गई। राकेश परमार लौंडी एसडीएम को राजनगर एसडीएम का मिला अतिरिक्त प्रभार।
Translate
मंगलवार, 1 नवंबर 2022