Translate

बुधवार, 14 दिसंबर 2022

टीकमगढ़। पारसनाथ जैन तीर्थ यात्रा संघ के द्वारा छठवें वर्ष भी नि:शुल्क यात्रा संपन्न।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क टीकमगढ़। पारसनाथ जैन तीर्थ यात्रा संघ ग्राम डूंडा जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के द्वारा छठवीं श्री सम्मेद शिखरजी की महान भव्य यात्रा सैकड़ों यात्रियों के साथ 03 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022 तक कराई गई.  जिसमें अनेक जगह के यात्रियों ने हिस्सा लिया।

           उल्लेखनीय है कि यात्रा में मध्य प्रदेश के 100 गांव के लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया एवं महाराष्ट्र कोल्हापुर सांगली हंसुर सहित कई गांव के लोगों ने भी यात्रा में हिस्सा लिया।

जिस दौरान तीर्थराज सम्म्वेद शिखर में सभी लोगों ने सामूहिक पर्वतराज की पैदल वंदना की तथा प्रतिदिन सांध्यकालीन संगीतमय आरती प्रशांत जैन बमनी एवं अर्चना जैन दिल्ली के स्वर माध्यम से संपन्न हुई तो साथ ही अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

           यात्रा समयकाल के एक दिन आचार्य श्री संभव सागर जी गुरुदेव के सानिध्य में एवं आर्यिका पुनीत चेतन्नय मति माताजी के सानिध्य में सम्मेद शिखर विधान का महाभव्य आयोजन किया गया एवं विधान की घटा यात्रा भी पूरे शिखरजी में महाराष्ट्र के कोल्हापुर की टीम वीराचार्य झांझ पथक के द्वारा घट यात्रा में चार चांद लगाए गए।

एवं अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए।इस बीच सभी यात्रियों को विधान में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ सभी लोगों ने सम्मेद शिखरजी के नीचे के मंदिरों की वंदना की सभी यात्रियों ने शिखरजी की परिक्रमा का भी आनंद उठाया। यात्रा में यात्रा संघ समिति के माध्यम से संपूर्ण यात्रा नि:शुल्क रही।

मुख्य यात्रा संयोजक राजकुमार जैन डूंडा वाले, मुख्य यात्रा संचालक, राजा जैन बड़ागांव संयोजक विकास जैन, सनी जैन पहलवान, काजल जैन, पायल जैन सहित अनेक यात्रा दानदतार भी यात्रा में उपस्थित रहे।

बता दें कि कालिदास जैन जियागंज मुर्शिदाबाद, राजेंद्र कुमार जैन अंबाला, आशीष जैन गाजियाबाद, अनिल कुमार जैन गुड़गांव के अलावा अन्य सहयोगी गण भी उपस्थित रहे।