Translate

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

छतरपुर। चार साल से फरार दो हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। जिले थाना थाना बमनोरा में अपराध क्रमांक 68/2019 धारा 379,  411 आईपीसी में धारा 299 सीआर पी सी में 04 साल से फरार 2000 रूपये का इनामी आरोपी को गिरफ्तारी हेतु सचिन शर्मा पुलिस अधीक्षक छतरपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह छतरपुर एवं शशांक जैन एस डीओपी बड़ा मलहरा के निर्देशन में आरोपी शंकर लोधी पिता भूरा लोधी निवासी बम्होरी खुर्द चौकी रामटोरिया थाना बमनोरा को कल मंगलवार को ग्राम खानेदार भार थाना सनोदा जिला सागर से उपनिरीक्षक राज कपूर सिंह बघेल थाना प्रभारी बमनोरा द्वारा गिरफ्तार किया गया।

जिसे आज बुधवार को न्यायालय बडा मलहरा पेश किया गया।

•  इनकी रही भूमिका।

 इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक राज कपूर सिंह बघेल थाना प्रभारी बमनोरा एवं प्रधान आरक्षक तरूण, अनिल व चालक ए एस आई भैया राम की मुख्य भूमिका रही है।