Translate

सोमवार, 19 दिसंबर 2022

प्रदेश प्रभारी संजय कपूर ने ली जिला कांग्रेस की बैठक



राजा ठाकुर दमोह

नेटवर्क दमोह  /  मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर एवं सह प्रभारी पवन पटेल के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा की अध्यक्षता में हाथ से हाथ मिलाओ अभियान के संबंध में बैठक ली।

 बैठक में संजय कपूर ने कहा कि आगामी 26 जनवरी 2023 से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हम सभी के नेता राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा से आमजन को जोड़ने के लिए हाथ से हाथ मिलाओ अभियान का श्री गणेश करेंगे जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद हाथ से हाथ मिलाओ अभियान के अंतर्गत गांधी चौपाल का आयोजन पुनः शुरू किया जाएगा। आगामी 26 जनवरी भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा उसी दिन से पोलिंग बूथ से लेकर प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर चौपाल आयोजित की जाएगी।
26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की जाएंगी जिसमें सभी ब्लॉकों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेंगे आज जिला स्तरीय बैठक में श्री संजय कपूर जी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम को पोलिंग बूथ से लेकर प्रत्येक गांव पर आयोजित किया जाना है
 कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित सेवादल, युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, परिवहन विभाग एवं समस्त प्रकोष्टोन के अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें सतीश जैन कल्लन भैया, मनीषा दुबे, पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवानदास चौधरी, अमित सिंह, निधि श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, संजय चौरसिया, प्रीति गौतम, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, मंजीत यादव, राजेश तिवारी, अभिषेक, गीता लोधी, स्नेह लता हजारी, संजीत श्रीधर, शहीदा बानू, प्रदीप खटीक, नीरज जायसवाल, राजकुमार सिंह, प्रदीप पटेल, अजय जाटव, भूपेंद्र अजवानी, नीलू पाठक, मानक पटेल, परम यादव, वीरेंद्र दुबे, प्रदीप ताम्रकार, दिनेश रैकवार, अमर सिंह, समीम कुरेशी, राजेंद्र दुबे, अल्ताफ अली, रूद्र प्रताप सिंह, शरद दुबे, रवि सेन, वारिस अली सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष, पूरन सिंह, रमन सिंह, महेश अठ्या, प्रेम लाल, चंदन सिंह, सुंदर लाल अहिरवार, बाबूलाल पटेल, मुकेश सेन, अजय परोचे, संदीप बरदिया सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे