//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना पंचायत बाजना मंडल में तहसीलदार बक्सवाहा श्यामाचरण चौबे के प्रयासों से आज से बाजना में हर सोमवार को कोर्ट लगेगा।
जिसमें क्षेत्र के लोगों को जो ही समस्याएं होती हैं उन्हें ग्राम बाजना में ही सुना जाएगा एवं निराकरण किया जाएगा एवं जिन लोगों को पेशी आदि कामों के लिए बक्सवाहा जाना पड़ता था आप यह सब काम सोमवार के सोमवार बाजना में तहसीलदार महोदय द्वारा निपटाए जाएंगे।
आज के इस उद्घाटन में ग्राम के बाजना के पटवारी रोहित सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना शुक्ला एडवोकेट विनोद शुक्ला उपसरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन विश्वकर्मा मंटू चौकीदार भूपेंद्र कृष्णकांत शुक्ला सूर्य अहिरवार सेक्टर आदि मौजूद रहे।