//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। आज दिनांक 31/12/2022 को मध्य प्रदेश शासन के आयुष विभाग द्वारा शासकीय आयुर्वेद औषधालय बाजना के अंतर्गत मेगा शिविर का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ व्ही डी मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
प्रारंभ में भगवान भगवान धन्वंतरी जी का पूजन भगवती मुन्ना शुक्ला सरपंच द्वारा किया गया।
अतिथि में डॉ नागर कैलाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न रोगो के जैसे बात व्याधि, उदर रोग, स्त्री रोग चर्म रोग, कास प्रतिस्याय आदि के रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया एवं शिविर में रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया।
बाजना संस्था प्रभारी डॉ अनंत राम, नोडल अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र, डॉक्टर विकेश गुप्ता, डॉक्टर विकेश असाटी, डॉक्टर होम्यो चिकित्सक डॉक्टर उमेश मिश्रा एवं पैरामेडिकल स्टाफ में राजेश कुशवाहा रामकरण पुष्पेंद्र जयंती भगवती सोनी नारायण ने सेवा प्रदान की।
एवं 600 लोगों को डॉक्टरों द्वारा देखने के बाद दवाई वितरण की गई।