Translate

बुधवार, 11 जनवरी 2023

पुलिस अधीक्षक ने बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 


// राजा ठाकुर //

  नेटवर्क दमोह  //  यातायात जागरूकता सप्ताह  के तहत 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह ने यातायात थाने से प्रारंभ की  इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा मिलकर यातायात सप्ताह चलाया जाता है। इसका मूल उद्देश्य यह है कि लोग यातायात सुरक्षा के नियमों को समझें क्योंकि बिना जन सहयोग और बिना लोगों के जागरूक हुए सड़कों पर होने वाली दुर्घटना और मौतों में कमी नहीं लाई जा सकती है। यदि लोग सड़क पर सही तरीके से नहीं चलेंगे तो उनका जीवन हमेशा असुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा यदि देखा जाए तो जिले में सबसे अधिक मौतें वाहन दुर्घटना से ही होती हैं, यह एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा एक सामान्य दुर्घटना में किसी व्यक्ति का न सिर्फ जीवन जाता है साथ ही उसका पूरा परिवार भी तबाह हो जाता है। ऐसी दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए शासन द्वारा चलाए गए यातायात जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत अभियान शुरू किया गया है। लोग इसको समझें और सड़क पर दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। यदि हम ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं और अपेक्षित गति से तेज वाहन नहीं चलाते हैं तो हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने जिले वासियों से आग्रह करते हुए कहा की सभी यातायात नियमों का निरंतर पालन करते रहे। उन्होंने कहा चलानी कार्यवाही करने का उद्देश्य सिर्फ यही है कि जो तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना कागज लिये चलते है वे लोग थोड़ा सा भय महसूस करें और जो गलत लोग इधर-उधर घूमते रहते हैं उन पर भी अंकुश लगे और सामान्य तौर पर गलत लोगों के अंदर भय उत्पन्न करने के लिए और सही लोगों को और भी सही तरीके से सड़क पर चलने हेतु प्रेरित करने के लिए कार्यवाही की जा रही है।