Translate

मंगलवार, 10 जनवरी 2023

विदिशा। पैसों के लालच में माता- पिता ने किया अपनी ही नाबालिक बेटी का सौदा।


•  महिला उर्जा डेशक प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बाल विवाह जैसे मुद्दों पर नहीं लिया संज्ञान।

नेटवर्क विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नाबालिक युवति हुई लालच का शिकार माता पिता ने पैसे के लालच में आकर 16 वर्ष की उम्र में युवति का आगरा निवासी सौरभ तिवारी के साथ बाल विवाह कर सौदा किया था मौका मिलते ही युवती आगरा से भागकर अपने मित्र आशीष रैकवार के घर आ गई युवति अभी भी आशीष रैकवार के घर ही रह रही हैं युवती के माता-पिता ने आगरा निवासी सौरभ तिवारी के दबाव में आकर आशीष के खिलाफ 376 का मामला दर्ज करवा दिया था वहीं दूसरी ओर पुलिस का रवैया भी इस मामले में गोलमाल दिखाई देता है युवती ने बताया कि मेरे बयान लिए बिना पुलिस ने आशीष रैकवार पर एकतरफा कार्यवाही की है इस प्रकरण में महिला ऊर्जा डेशक प्रभारी प्रतिभा सिंह की मिली भगत नज़र आ रही हैं महिला ऊर्जा डेशक प्रभारी प्रतिभा सिंह युवती को बार बार थाने बुलाकर युवती के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं महिला ऊर्जा डेशक प्रभारी प्रतिभा सिंह बाल विवाह जैसे मुद्दों पर संज्ञान ना लेकर बार-बार युवती को परेशान कर रही हैं महिला ऊर्जा डेशक प्रभारी प्रतिभा सिंह ने स्वीकार किया युवती का बाल विवाह हुआ है युवती की शादी हो गई थी सौरभ तिवारी पर कोई कार्यवाई नहीं की गई महिला ऊर्जा डेशक प्रभारी प्रतिभा सिंह के द्वारा ऐसे ही मुद्दों को लेकर पुलिस पर लगते कई आरोप युवती ने विदिशा पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका शुक्ला को आवेदन भी दिया है युवती ने मद्दत करने वाले आशीष रैकवार को बेल देकर सकुशल बरी किया जाए की मांग की है अब देखना यह होगा कि युवती को न्याय मिलता है की नही वही पुलिस प्रशासनिक आधिकारी बाल विवाह पर कार्यवाई  करने की बात तो कहते हैं अब देखना यह होगा कि पैसे के लालच में आकर बाल विवाह करने और करवाने वालो पर जिले में बैठे वरिष्ठ अधिकारीओ के द्वारा क्या कार्यवाही होती हैं।