Translate

शनिवार, 7 जनवरी 2023

श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महामहोत्सव का आयोजित होगा पात्र चयन कार्यक्रम।

 

//विनोद कुमार जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। विश्व प्रसिद्ध दक्षिण मुखी शांतिनाथ कुंथुनाथ अरहनाथ भगवान की  छत्रछाया एवं कविवर नवल शाह जी की जन्मस्थली भेलसी में दिनांक 17 फरवरी से 22 फरवरी तक आचार्य 108श्री विनिश्चय सागर जी के ससंध सानिध्य होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महामहोत्सव का पात्र चयन आज होने जा रहा है  प्रतिष्ठाचार्य श्री पं. महेश शास्त्री डिमापुर ने बताया की सुबह श्री शांतिनाथ विधान होगा  उसके पश्चात आचार्य श्री की आहार चर्या, स्नेहभोज, दोपहर 12.30 पर  पात्र चयन की प्रक्रिया प्रांरभ की जायेगी उसके बाद प्रवचन और अंत में स्नेहभोज (अंथऊ) होगी।