Translate

रविवार, 8 जनवरी 2023

सागर। बच्ची के रेप मामले से नाराज महिला कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन।

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बच्ची के साथ रेप की घटना घटित हुई है मध्यप्रदेश के बैतूल में भाजपा नेता ने महज 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

इसके विरोध में शनिवार को सागर में सागर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट महजबीन अली के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजनों ने भगवानगंज स्थित अंबेडकर मूर्ति से तीन बत्ती कांग्रेस कार्यालय तक इस घटना के विरोध में पैदल मार्च निकाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कर तीनबत्ती पर सागर पुलिस अधीक्षक के नाम सागर सीएसपी को ज्ञापन सौंपा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने इस घटना को लेकर सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि एक तरफ तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आप को बच्चियों का मामा कहते हैं वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के अंदर लगातार बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं और इन घटनाओं को अंजाम इन्हीं की पार्टी के नेता दे रहे हैं।मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम ऐसी घटना करने वालों को जमीन में दस फीट गाड़ देंगे लेकिन आज तक बेतूल की घटना का जिम्मेदार भाजपा नेता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबीन अली ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार बच्चियों पर महिलाओं पर अपराध और रेप जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन सरकार द्वारा ऐसी घटनाओं के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। जिससे मध्य प्रदेश के अंदर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिला कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष  सिंटू कटारे ने कहा कि मध्य प्रदेश लगातार चार साल महिलाओं पर अत्याचार के मामले में प्रथम पायदान पर रहा है सरकार द्वारा अपराध करने वाले भाजपा नेताओं को संरक्षण दिया जा रहा है। जिससे अपराधियों के अंदर प्रशासन का खौफ खत्म हो चुका है। सागर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि आंतरिक और महिला सुरक्षा के मामले में शिवराज सरकार हर स्तर पर विफल साबित हुई है। मध्य प्रदेश के अंदर लगातार यह देखने में आ रहा है कि अपराधी बेखौफ होकर महिलाओं के साथ बच्चियों के साथ रेप जैसी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और मध्य प्रदेश की पुलिस उन्हे गिरफ्तार तक नहीं कर पाती या करना नही चाहती सरकार के दबाव के कारण।जिसका सीधा उदाहरण मध्यप्रदेश के बैतूल में भाजपा नेता द्वारा महज 13 साल की बच्ची के साथ किए गए रेप की घटना वाला मामला है। जिसमे अपराधी भाजपा नेता अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। इस दौरान पैदल मार्च और ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहने वालो में शरद पुरोहित, रमाकांत यादव, पप्पू गुप्ता, सिंटू कटारे, ऋषभ जैन,राहुल चौबे, अशरफ खान,ताहिर खान, महेश जाटव, शशि जाटव, रोशनी खान, वसीम खान, ऋचा सिंह, नीलोफर अंसारी, चमन अंसारी, हेमराज रजक, रवि सोनी,शैलु तोमर,दीनदयाल तिवारी, भावना रोहन, रजिया खान, साजिद राईन, सुनील पावा, जैद खान, रईस मोनू भाईजान, सागर साहू, आदिल राईन, चक्रेश रोहित, उमेश ठेकेदार,महेश अहिरवार, रूपरानी अहिरवार, शांति अहिरवार, भरत पटेल, आमिर वीरू, सरोज अहिरवार, पूजा अहिरवार, अर्चना कन्नौजिया, नत्थी बाई, सिया रानी, सुशीला, भारती, बसंती, मीना विश्वकर्मा , सुषमा कुर्मी, उमा, गायत्री खरे, साजिदा बेगम, राबिया बेगम, सना खान, ख्याति खरे, मोनू वर्मा, एवम आदि अनेक महिला कांग्रेस एवम कांग्रेसजन उपस्थित रहें।