Translate

रविवार, 26 फ़रवरी 2023

शाहगढ़। ग्राम नरवां के विवेक यादव ने चालबाजी से हड़पे पैसे...फरियादी ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र।

         

नेटवर्क सागर। सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के नरवां निवासी विवेक यादव के द्वारा ठगी किये जाने का मामला सामने आया है।

       जिसके संबंध में फरियादी ने पुलिस अधीक्षक सागर के नाम पत्र लिखकर आरोपी विवेक यादव पर कार्यवाही की मांग की है। फरियादी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नरवां निवासी विवेक यादव (21) के द्वारा मुझसे कुछ दिन पूर्व इलाज के लिए 4000 रुपये की मांग की गई थी, जिसे फरियादी के द्वारा भावनात्मक रूप से सहजता दिखाते हुए 4000 रुपये जिसमें 500 रुपये ऑनलाइन माध्यम से तथा 3500 रुपये नगदी प्रदान किये गए थे। जिसके बाद फरियादी द्वारा जरूरत पर उसके ही पैसों की मांग किये जाने पर आरोपी विवेक यादव के द्वारा गाली गलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई है।

                  •  आरोपी पहले भी कर चुका चालबाजी।

आरोपी विवेक यादव के संबंध में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि उसका चरित्र पूर्व समय में भी ठीक नहीं रहा है. ज्ञात हो कि विवेक यादव पूर्व समय में शाहगढ़ स्थित डेलीवेरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शाहगढ़ शाखा में डिलेवरी बॉय के रूप में कार्य करता था. जिसके मैनेजर सानू जैन ने बताया कि विवेक यादव के द्वारा धोखाधड़ी करने पर उसे कंपनी से निकाल दिया है जिसके संबंध में शाहगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

                   •  पैसों की मांग करने पर देता है धमकी।

फरियादी ने बताया कि आरोपी विवेक यादव से उसे खतरा बना हुआ है जो ना तो पैसे अदा कर रहा है. एवं पैसों की मांग करने पर गली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

•  इन धाराओं पर मुकदमे की मांग।

 फरियादी के द्वारा दिये गए उक्त शिकायती पत्र में आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 420, 406, 120बी, 323, 294, 506 तथा आई टी की धारा 43, 65, 66 एवं 67 के तहत मामला पंजीबद्ध करने की मांग की गई।