Translate

शनिवार, 3 जून 2023

घुवारा। नगर परिषद् घुवारा वार्ड 11 और 10 के खिरीका मोहल्ला में सड़कों की हालत खस्ता हाल

                                                                           

 //विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)।  नगर परिषद् घुवारा वार्ड 11 और 10 के खिरीका मोहल्ला में सड़कों की हालत खराब है। यहां के मोहल्लों में कई जगह अभी भी पक्की सड़क नहीं बन सकी है। तो वहीं, कई सड़कें गढ्डों में तब्दील हो गई हैं। हाल ये कि इन सड़कों पर पैदल चलना तक मुश्किल है। वार्ड के लोग कई बार सड़कों की मरम्मत के लिए नगर परिषद में शिकायत कर चुके है इसके  बावजूद इसके सिर्फ जल्द टेंडर होने के आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।वार्ड की सफाई व्यवस्था का हाल भी कुछ अच्छा नहीं है। मोहल्ल में नालियों में बिखरे पड़े कूड़े को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां सफाई कर्मियों की लापरवाही का आलम क्या है वार्ड में नालियों की स्थिति ने भी पब्लिक के लिए परेशानी खड़ी कर रखी है। कई नालियां जहां कचरा जमा होने से चोक हो गई हैं।  स्थिति बनी रहती है।मोहल्ले में कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। इसलिए लोग सड़क किनारे या खाली प्लॉट्स में कूड़ा फेंक देते हैं। कचरा समय से न उठाए जाने की वजह से एरिया में संक्रमण जैसी बीमारी फैलने का खतरा बनता रहता है।