//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना थाना अंतर्गत भीमकुंड के पास एक ट्रैक्टर ट्राली पेड़ से टकरा जाने के कारण कई लोग घायल हुए प्राप्त जानकारी के अनुसार पावर्ट्रक ट्रैक्टर सिद्धाई ग्राम का आज सुबह जटाशंकर गया था एवं ट्राली में लगभग 30 से 35 लोग बैठे थे जब शाम को ट्रैक्टर ट्राली अपने ग्राम सिद्धाई आ रहे थे तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्राली पेड़ से टकरा गई एवं ड्राइवर मौके से फरार हो गया एवं ट्राली में बैठे लोग घायल हो गए वहीं से राजू मिश्रा एवं पंकज लखपति अपनी निजी वाहन से आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक हादसा हो गया है उन्होंने तुरंत बाजना पुलिस को सूचित किया एवं डायल हंड्रेड को सूचना दी और अपने निजी वाहन से जो ज्यादा घायल थे उन्हें बाजना उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा एवं बाजना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जिसमें आरक्षक गणेश राहुल रविंद्र रूप सिंह रामराज एवं प्रधान आरक्षक विशाल सिंह पहुंचते ही घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र बाजना भिजवाया एवं जो लोग ज्यादा घायल थे उन्हें रेफर कर छतरपुर एंबुलेंस से भेजा गया घायलों में रेवा आदिवासी सीता आदिवासी लक्ष्मी आदिवासी संध्या आदिवासी रेशमा देवासी और जन है मामूली चोटें आई जैसे राजेंद्र देवासी शीला कृष्णा जमुना राजकुमार सुरेंद्र काशीराम दिनेश गीता रुक्मण रजनी सपना कल्लू किरण रूबी अंजलि नत्थू आदि लोगों को मामूली चोटें आई।