Translate

रविवार, 11 जून 2023

घुवारा। सीएम के आदेश के बाद भी नहीं हो रही है बाजार बैठकी बंद...घुवारा नगर परिषद मनमानी।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा हाथ ठेला फुट पाथ और फेरी रेहडी बालों को 29 मई को सीएम हाउस मैं आयोजित महापंचायत मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंच से तत्काल प्रभाव से बेड की वसूली बंद किए जाना का आदेश जारी करने के बाद भी घुवारा नगर परिषद द्वारा धडल्ले सार्वजनिक के उपक्रमों से फीस की उगाही  कराईं जा रही हैं हैरत की बात दो यह है की छतरपुर जिला के आने वाले घुवारा नगर परिषद के सीएमओ रत्नेश कुमार दुबे ने सामान्य प्रशासन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर के निर्देश पर बजार बैठकी की वसूली बंद नहीं की गई है सीएम के आदेश के 11 दिन के बाद भी घुवारा मैं हर दुकानदारों से प्रतिदिन ₹10 लिए जाते हैं और शुक्रवार को हर दुकानदार से ₹20 लिए जाते हैं और ना तो रसीद नहीं दी जाती है दुकानदारों से पैसा वसूल किया जा रहा है आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं प्रतिदिन रोजी रोटी कमाने वालों को आर्थिक है रूप से कमजोर लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है इसके चलते घुवारा नगर परिषद के अफसरों के द्वारा जेडी के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है भाजपा सरकार की आम लोगो के बीच जमकर किरकिरी हो रही है शहर में सीएमओ रत्नेश कुमार दुबे द्वारा ठेकेदार पर रोके नहीं लगाई जा रही है हाथ ठेला फुटपाथ दुकानदारों से वसूली हो रही है घुवारा नगर परिषद सीएमओ रत्नेश कुमार दुबे सीएम के आदेश का नहीं किया जा रहा है पालन

सीएम की घोषणा के बाद जेडी ने भेजा था मैसेज

घुवारा नगर परिषद सीएमओ एवं अध्यक्ष ठेकेदार को बाजार बैठकी का बंद करने का आदेश नहीं दिया गया है 29 मई को मुख्यमंत्री द्वारा बाजार बैठकी  वसूली पर रोक लगाए जाने के सामान्य प्रशासन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर ने तत्काल आदेश का पालन करने के लिए निर्देश जारी किए गए थे उन्होंने बताया की ज्वाइंट डायरेक्टर ने नगरीय प्रशासन विभाग के ऑफिशियल वाटसएप ग्रुप में बाजार बैठकी वसूली बंद करने जाने के आदेश दिए संयुक्त संचालक ने साफ कहा था कि जहां भी बाजार बैठकी के टेंडर हो गए पुणे तत्काल नेक्स्ट किया जाए नहीं हुए तो स्थगित कर दिया जाए उन्होंने बाजार बैठकी पारे तत्काल विभाग से बंद किए जाने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिया गया था जिसके चलते घुवारा नगर परिषद सीएमओ एवं अध्यक्ष द्वारा ठेकेदारों को रोक नहीं लगाई जा रही है

बाजार बैठकी के ठेकेदार द्वारा हाथ ठेला बालों से एवं और दुकान वालों से खुलेआम गुंडागिरी करके पैसा वसूला जा रहा है और दुकानदारों के द्वारा कहा गया था की 29 मई को सीएम ने आदेश कर दिया था और सभी समाचार पेपर में भी निकल गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा सीएम पर एवं मीडिया वालों पर झूठा आरोप लगाते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है झूठा अफवाह फैला रहे हैं ठेकेदार द्वारा कहा गया है कि अब मैं इस बात को लेकर अब मैं दुकानदारों से प्रतिदिन ₹20 वसूल किए जाएंगे

अभी हमारे पास कोई लिखित आवेदन नहीं आया

रत्नेश कुमार दुवे सीएमओ