//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। तहसील घुवारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हलावनी के पंच द्वारा सामुदायिक भवन पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। सामुदायिक भवन में लोगों को बैठने के बदले मवेशी बांधा जा रहा है। कमरे को भूसाघर में तब्दील कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि हलावनी निवासी जगत यादव कई वर्षों से सामुदायिक भवन पर अवैध रूप से कब्जा कर दुरुपयोग कर रहे हैं यह सामुदायिक भवन का निर्माण नागरिकों के लिए बनवाया गया था ताकि यहां के दलित और अल्पसंख्यक गरीब ग्रामीणों की सुविधा मिल सके पहले गांव के लोग इस सामुदायिक भवन का उपयोग शादी-विवाह श्राद्ध सहित अन्य सामाजिक कार्यों के साथ-साथ गर्मी के दिनों में लोग आराम करने में उपयोग करते थे। विगत अब कई वर्षों से सामुदायिक भवन का उपयोग निजी कार्य के लिए होने लगा है। सामुदायिक भवन का उपयोग अतिक्रमणकारी पशुचारा, कृषि यंत्र जलावन अन्य सामग्री रखने में कर रहे हैं। साथ ही सामुदायिक भवन परिसर में बकरी और पशुओं को बांधने का काम किया जा रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ दोनों दबंग अतिक्रमण करने वाले मिलकर झंझट करने पर उतारू हो जाते हैं।
ग्राम के इस शासकीय सामुदायिक भवन पर निजीकरण के ग्रहण के चलते कई वर्षों से भवन का उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं जिससे लाखों की लागत से बने इस सरकारी भवन का फायदा स्थानीय ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।
इनका कहना है कि...
आपके द्वारा जानकारी अवगत कराया गया है मैं जनपद सीईओ से बात करता हूं और जल्द जांच करवाकर कार्यवाही की जायेगी
त्रिलोक सिंह पोषम, घुवारा तहसीलदार