//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा तहसील की ग्राम पंचायत हलावनी में राजस्व विभाग संबंधी समस्या निवारण शिविर का आयोजन घुवारा तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोसाम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। राजस्व समस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों के फौती नामांतरण, बटवारा, बीपीएल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण सम्मान निधि योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन तथा ग्राम के युवाओं हेतु खेल मैदान, ग्राम के तालाब का अतिक्रमण हटवाने, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, समग्र आईडी आदि अन्य समास्यों संबंधी आवेदन लिये गये और शिविर में आवेदनों की जांच कर आदेश देकर शिविर में ही निराकरण किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र देवेन्द्र सिंह द्वारा लोगों को जागरूक कर आवेदन देने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
इस शिविर में घुवारा तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोसाम, पटवारी सुमित भार्गव, सरपंच कुं. अनामिका यादव, सचिव कैलाश साहू, समाजसेवी, सीएम जनसेवा मित्र देवेन्द्र सिंह घोष एवं ग्रामवासी सहित 116 प्रतिभागी उपस्थित रहे।