Translate

शुक्रवार, 30 जून 2023

छतरपुर। शराब के नशे में गोदी में लेकर डांसर को डांस करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक को डीईओ ने किया निलंबित।

नेटवर्क छतरपुर। बड़ामलहरा के मखानखेड़ा माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक राममिलन लोधी को डीईओ एमके कोटार्य ने निलंबित कर दिया है।

गौरतलब हो कि पिछले दिनो शिक्षक राममिलन लोधी एक शादी समारोह में शराब के नशे में डांसर को गोदी में उठा कर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो में डांसर ने शिक्षक की इस अश्लील हरकत पर नाराजगी की व्यक्त थी।

उल्लेखनीय है कि वीडियो की सत्यता के लिए डीईओ ने 02 सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। जांच में टीम ने जांच के बाद कथित वीडियो को सही पाया था। जिसके फलस्वरूप डीईओ द्वारा शिक्षक राममिलन लोधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विद्यालय खडडी विकासखण्ड गौरिहार नियत किया गया है।