//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग का मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट लॉन्च किया गया है। यह मिशन एक वैश्विक आंदोलन के रूप में जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने एवं व्यवहारिक परिवर्तन लाने पर ध्यान केंद्रित करने हेतु संचालित किया गया है। जिसके तहत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में प्रभारी प्राचार्य बीएल प्रजापति के निर्देशन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर परिषद घुवारा प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि, उपस्थित अभिभावक, छात्राएं तथा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं समस्त स्टाफ ने वृक्षारोपण किया। सभी के द्वारा वृक्ष लगाने, पर्यावरण सुरक्षा, पॉलिथीन मुक्ति हेतु मिशन लाइफस्टाइल के तहत शपथ ग्रहण की। जिसमें विद्यालय के व्ही के जैन, महेंद्र कुमार प्रजापति, मनोज जैन, राजेश कुमार सेन, राजू प्रजापति, असफान अली, लंपू लाल अहिरवार, नरेंद्र प्रजापति, नंदकिशोर अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, अनीता कुजूर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
वर्ष 2021 से वर्तमान तक विद्यालय में अनेकों पौधों का रोपण किया गया। जिसमें अशोक के 213, मेहंदी के 318, अमरूद के 32, अनार के 5, आंवला के 5, मुनगा के 11, नीम के 8, आम के 12 , कदम के 4, बादाम के 6, गुलमोहर के 6, कनेर के 40, बोगनवेलिया के 10, एवं 110 शो प्लांट रोपे जा चुके हैं। विद्यालय की सुंदरता को देखते हुए छात्राओं में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में वृद्धि हुई। जिसके परिणाम स्वरूप हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम अब तक का सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम रहा है।विद्यालय की छात्राओं ने जिला एवं राज्य की मेरिट सूची में अपना परचम लहरा कर विद्यालय की सुंदरता में चार चांद लगाए।