//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बमनौरा :पंचायत में नियमित सफाई ना होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को खुद ही सफाई करनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हलावनी कला में सफाई व्यवस्था कराने के लिए शासन द्वारा ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन पंचायत के द्वारा नियमित सफाई ना कराए जाने के कारण से ग्राम पंचायत में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। ग्राम के रहवासियों ने बताया कि सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए पंचायत में कई बार अवगत करा चुके इसके बावजूद में समस्या ज्यों की त्यों बनी सबसे बड़ी बात तो यह ही की इस संबध में पूरे भारत में सफाई अभियान चल रहा है लेकिन पंचायत में ये अभियान ठप पड़ा है सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांवों में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। अधिकांश सफाईकर्मी बाबू बन गए हैं ऐसे में गंदगी पूरी तरह से बेकाबू होती जा रही है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई थी। अधिकारियों की उदासीनता के चलते अब गांवों में सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। अनेक सफाई कर्मियों को अफसरों ने अपने दफ्तरों से अटैच कर रखा है। कई से तो बाबूगीरी का काम लिया जा रहा है गांवो की नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अधिकतर सफाईकर्मी प्रधान के घर या स्कूल के आसपास सफाई कर वापस लौट जाते हैं। कई सफाई कर्मचारी अधिकारियों के यहां बाबूगिरी का काम कर रहे हैं। कर्मचारियों की मनमानी के चलते गांवों में बीमारियां फैल सकती हैं
इनका कहना है कि....
आपके द्वारा अवगत करवाया गया में अभी जनपद सीईओ.से बात करता हूं और जल्द सफाई व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी
प्रशांत अग्रवाल, एसडीएम बड़ामलहरा
इस संबंध में जनपद सीईओ से बात करने की कोशिश की तो किसी कारण बस उनसे संपर्क नही हो पाया
मोहनलाल वर्मा, जनपद सीईओ बड़ामलहरा
मेरी पंचायत में सफाई की जाती है आप आकर देख सकते हैं
कैलाश साहू,, सचिव हलावनी
