एक कदम हरियाली की ओर, आओ पर्यावरण बचाएं,नदी किनारे निकाली तिरंगा यात्रा
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
भगवां(छतरपुर)। बड़ामलहरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंधपा के पास 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित प्रसिद्ध कुड़ी धाम के जंगलों के बीचो-बीच विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो परमार्थ समाज सेवी संस्थान एवं जल जन जोड़ों अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ संजय सिंह के निर्देशन में किया गया जिसमे संस्था के प्रदेश समन्वयक मानवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया, कार्यक्रम के पूर्व नदी किनारे पर्यावरण बचाओ जल बचाओ एवं स्वच्छता साफ-सफाई संबंधित से नारे लगते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे पर्यावरण प्रेमी जल सहेलियां ,युवा बुर्जुक ,पानी पंचायत समिति के सदस्य और क्षेत्र की लगभग 600 से अधिक महिलाओं ने बड़ चढ़ रैली में भाग लिया,यात्रा के बाद वनों एवं जल को बचाने के लिए मानव श्रृंखला में महिलाओ एवं पुरुषों ने नदी किनारे एक कतार में खड़े होकर संकल्प लिया परमार्थ समाज सेवी संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक डॉ संजय सिंह ने कहा की हम वनों एवं पानी को बचाएंगे जिससे हमारी प्रकृति हरी-भरी होगी और हमारा जीवन कभी संकटों से नहीं गुजरेगा श्रृंखला के बाद, गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें प्रकृति का चित्रण जल जंगल जमीन और साफ सफाई के संबंध में चर्चा हुई एवं पर्यावरण बचाने के साथ वनों की कटाई पर रोक , पानी बचाने पेड़ पौधे लगाने एवं प्लास्टिक का उपयोग ना करने जैसे विषयों पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें डॉ. संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और सभी से पानी एवं जंगल बचाने की अपील की, बड़ामलहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष राघव राजा ने बताया है की आज यदि हम लोग जागरूक नहीं होंगे तो हम लोग पानी और जंगल को नहीं बचाएंगे और भविष्य में हमे कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और धीरे धीरे जंगल नस्ट होते जायेगे पीएचडी एसडीओ जेपी प्रभाकर ने पेयजल स्वच्छता एवं पर्यावरण बचाने का संदेश दिया ग्राम पंचायत सेंधपा के सरपंच कलन अहिरवार ने सभी लोगों को पानी स्वच्छता एवं जंगल की रखरखाव हेतु चर्चा की,और पर्यावरण स्वच्छता एवं पानी बचाने के लिए हमेशा सहयोग करते रहेंगे इसके बाद सभी ने मिलकर नदी किनारे वृक्षारोपण किया,गया कार्यक्रम संचालन, प्रदेश समन्वयक मानवेंद्र द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय सिंह, प्रदेश समन्वयक , मानवेंद्र सिंह, राघव राजा,जनपद अध्यक्ष पीएचडी एसडीओ, जेपी प्रभाकर कलन अहिरवार सरपंच एवं सड़वा सरपंच,दीप सिंह, मुनेंद्र सिंह, कल्पना चौरसिया,लोकेंद्र सिंह, धनीराम रैकवार जिला संयोजक, जीतेंद सिंह,दिव्या तिवारी, मानसिंह,केपेंद्र राजपूत,जयराम घोष,जल सहेलियां, पानी पंचायत के सभी सदस्य, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।