Translate

मंगलवार, 6 जून 2023

योगेन्द्र के नेतृत्व में भरवाये गये नारी सम्मान योजना के फार्म।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

भगवाँ(छतरपुर)। समूचे प्रदेश में चल रही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की महत्वाकांक्षी नारी सम्मान योजना के फॉर्म योगेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में बड़ा मलहरा जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों में भरवाए गए। इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता योगेंद्र सिंह लोधी ने महिलाओं एवं ग्रामीणों को कांग्रेस की रीति नीति और सत्ता के 15 महीनों की उपलब्धियों को भी गिनाया। इस मौके पर जितेन्द्र सिंह (भूरे राजा )उत्तम यादव, सोविंद्र राजा घोसी, रामरतन लोधी, रुपेश लोधी, प्रताप सिंह लोधी, राहुल विश्वकर्मा,भरत लोधी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।