Translate

शनिवार, 10 जून 2023

खबर का फिर हुआ असर:- टूटकर फिर से होगा सड़क का सुधार....आला अफसरों के निरीक्षण में ठेकेदार को मिली फटकार।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

भगवाँ(छतरपुर)। अनुविभाग के नगर भगवाँ के छतरपुर - घुवारा मुख्य मार्ग पर चल रहे घटिया सी सी निर्माण कार्य मैं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो ने मौके पर निरीक्षण किया एवं ठेकेदार के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सी सी रोड की लंबाई चौड़ाई रोड मैं रेत गिट्टी , सीमेंट जेसी जरुरी वस्तुओ की जांच की एवं जहां रोड मुड़ा हुआ हैं वहां सीधा करना एवं जहां दवा हुआ हैं वहां तोड़कर ठीक करने के निर्देश दिए 

शुभ भारत न्यूज ने सोमवार के अंक मैं ठेकेदार के द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग कर गुणवत्ता  हीन सी सी निर्माण कार्य का समाचार प्रकाशित कर मामला लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो के संज्ञान मैं लाया गया था 

जिसके बाद  बुधवार को लोक निर्माण विभाग के ई ई आर एस शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर सी सी रोड का निरीक्षण किया एवं ठेकेदार को फटकार लगाई और श्री शुक्ल के द्वारा निर्माण कार्य रोक दिया बुधवार और गुरुवार को को पूरे दिन सी सी रोड का निर्माण कार्य बंद रहा  उपरांत गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री विनोद जैन मौके का निरीक्षण किया जहां उन्होंने पूर्ण रूप से जांच की एवं ठेकेदार को सुधार कार्य के निर्देश दिए उपयंत्री विनोद जैन ने शुभ भारत को जानकारी देते हुए बताया की ठेकेदार के द्वारा घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया गया हे मौके का वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जांच की गई एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सुधार कार्य करवाया जा रहा है भगवाँ नगर मैं घुवारा - छतरपुर मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सी सी रोड निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिसमे निर्माण एजेंसी गिर राज इंस्ट्रफाचर झांसी  हैं जिसके ठेकेदार प्रदीप राय है भगवाँ नगर मैं इस सी सी रोड मैं भारी अनमितताये की जा रही थी जिसका आए दिन ग्रामीणों के द्वारा खुलकर विरोध एवं सी एम हेल्पलाइन मैं शिकायत की जा रही थी जिसको देखकर लोक निर्माण विभाग छत्तरपुर की ये बड़ी कार्यवाही भगवाँ  नगर मैं देखने को मिली हैं