Translate

शनिवार, 10 जून 2023

मप्र के इस MLA ने कुछ अलग में मनाया अपना जन्मदिन।

 

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

भगवाँ(छतरपुर)। नगर भगवाँ में शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे ग्राम पंचायत भवन परिसर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। 

इस उपरांत विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा की यह योजना महिलाओं के बीच में एक सामाजिक क्रांति की जनक होगी। और उन्होंने कहा कि आज शाम 6 बजे सभी महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रुपए की राशि डाली जाएगी।।और हर महीने 1000 मिलने से महिलाओं को घरेलू खर्च के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब महिलाएं अपनी जरूरत का सामान स्वयं बाजार से खरीद सकती हैं। और उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।

इस दौरान बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने आज अपना जन्मदिवस लाडली बहनों को केक खिलाकर मनाया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान श्री लोधी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की भगवाँ नगर में नगर पंचायत को बनाने के लिए सरकार की कार्यवाही लगातार जारी है। कार्यक्रम में ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी से भगवां नगर के लोगों ने भगवां प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में रात में डॉक्टर को बैठने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान 890 लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, पंचायत इंस्पेटकर जीपी प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि शंकर सोनी, सचिव प्रेमनारायण तिवारी, रोजगार सहायक जीतेंद्र सिंह,उपसरपंच प्रमोद जैन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहयिका सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।