Translate

शनिवार, 22 जुलाई 2023

बक्सवाहा। आकाशीय बिजली गिरने से दो नवयुवकों की मौत 6 घायल।

//रत्नेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। वन परिक्षेत्र बकस्वाहा के अंतर्गत जंगल कर्री कछार क्षेत्र में वन विभाग की  प्लांटेशन में काम कर रहे मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट मे आ गये, जिससे दो नवयुवक मौत के शिकार हो गए ,वही 6 मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ की।

    बताया जाता है कि वन विभाग की प्लांटेशन में मजदूर कार्य कर रहें थे उसी समय करीब 3 बजे पानी गिरने से पानी के बचाव के लिए एक ट्रेकटर ट्राली के नीचे छिप गए, उसी समय तेज बारिश व बादल गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे बाबू पिता बकील लोधी 21 वर्ष तथा गुड्डू पिता हलकन यादव 25 वर्ष निवासी ग्राम पाली की मौत हो गई। इसके अलावा वनरक्षक रामकुमार , अरविंद यादव, भरत यादव, साहब लोधी, साहब यादव, रश्मि अहिरवार बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को बकस्वाहा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से जिला चिकित्सालय दमोह के लिए रिफर किया गया है । घटना को लेकर तहसीलदार भरत पांडे, आरआई शिवराज सिंह ,पटवारी राजकुमार चौरसिया, रवि अग्रवाल तथा पुलिस अमला के साथ तत्परता से पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।