Translate

रविवार, 23 जुलाई 2023

सागर NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय दुबे बने सागर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष


नेटवर्क सागर। युवा कांग्रेस जिला सागर मे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और विधायक विपिन वानखेड़े के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और  पूर्व मंत्री विधायक हर्ष यादव , शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी , ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश युवा के प्रभारी अखलेश यादव, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी , मध्यप्रदेश युवा के सह प्रभारी मानसिंह राठौर  और अभिषेक परमार जिला प्रभारी अतुल चौरसिया की सहमति से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे ने NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय दुबे को संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। अक्षय दुबे इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे है दुबे 2013 से एनएसयूआई मे सक्रिय रहे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश महासचिव पद पर रह चुके है युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव मे अक्षय दुबे नरयावली विधानसभा से निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये थे दुबे की नियुक्ति से युवा कार्यकर्ता भारी उत्साहित है अक्षय दुबे सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ का आभार व्यक्त किया ।

नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अक्षय दुबे की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर , पूर्व विधायक सुनील जैन, बण्डा विधायक तरवर सिह लोधी ,पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी, मुकुल पुरोहित,पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष शालू सेंगर, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित जैन हिनौद पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष असरफ खान , महासचिव रानू खान देवरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक गौर, प्रदेश सचिव आशीष चौबे , राहुल खरे , पूर्व जिलाध्यक्ष NSUI नरेंद्र सिंह ठाकुर,NSUI जिलाध्यक्ष अक्षत कोठारी, 

प्रदीप सोनी , विकास तिवारी, मयंक कटारे , रविकेश तिवारी, अक्षय सक्सेना, अमन दुबे आदि पदाधिकारियो ने नियुक्ति पर हर्ष जताया बधाई शुभकामनाए दी ।