//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। जिले में पुलिस व्यवस्था इन दिनों लस्त दिखाई दे रही हैं. पुलिस द्वारा रात में की जाने वाली गस्तिग भी सवालों के घेरे में है. कारण यह है कि जिलेभर में जगह जगह चोरी की वारदातें हो रही हैं। और खास बात यह है कि चोर धार्मिक स्थलों को ज्यादा निशाना बना रहे हैं। हाल ही में जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल से हुई चोरी की दूसरी वारदात सामने आई है। और इधर पुलिस पहली वारदात का ही सुराग नहीं निकाल पाई है।
जानकारी के अनुसार बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 02 स्थित काली मंदिर से 15 किलो वजनी पीतल घंटा 30-07-2023 की रात को चोरी हो गया है। जिसके संबंध में बक्सवाहा थाने में उपस्थित होकर थाना प्रभारी के नाम स्थानीय श्रद्धालु प्रकाश रैकवार, रवि यादव, धर्मेंद्र विनोद, राकेश, लक्ष्मण, नीरज पटेल, रमाकांत, मोती पटेल एवं द्वारका दुबे सहित कुछ अन्य लोगों ने लिखित पत्र सौंपकर सूचना दी है. तथा चोरी हुई सामग्री का सुराग लगाने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि बक्सवाहा के जैन मंदिर में कुछ ही दिनों पूर्व चोरी की एक बड़ी वारदात को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया था जिसकी जांच चल रही थी की दूसरी चोरी की वारदात सामने आई है ऐसे में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।