Translate

सोमवार, 28 अगस्त 2023

आंगनवाड़ियों में मतदाता मंगल दिवस कल, महिलाओं के जोडे़ जाएंगे मतदाता सूची में नाम।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। जिले की आंगनवाड़ियों में मंगलवार को मतदाता मंगल दिवस मनाया जाएगा। जिन महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वे आंगनवाड़ियों में पहुंचकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकतीं हैं। वोटर लिस्ट में 31 अगस्त तक नाम जोड़े जाएंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत जेंडर रेशियों बढ़ाने मतदाता मंगल दिवस मनाया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जिन महिलाओं के नाम मतदाता सूची में नहीं है उन्हें केंद्र पर बुलाया जाएगा और बी.एल.ओ. द्वारा फॉर्म 6 भरकर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जाएगा।