Translate

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

04 दिन पहले भाजपा से कांग्रेस में हुए शामिल अमित राय को मिला कांग्रेस पार्टी से टिकट।

 

//निहाल झा//

नेटवर्क निवाड़ी। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट गुरुवार को जारी की जिसमें निवाड़ी से कांग्रेस ने अमित राय को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

गौरतलब है कि अमित राय 04 दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे. अमित की मां और निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय अमित को विधायक अनिल जैन का धुर विरोधी माना जाता है। पिछले कई वर्षों से अमित राय लगातार विधायक पर आरोप लगाते रहे है। वर्तमान में वह जिला पंचायत के सदस्य भी है कुछ दिन पूर्व ही उनके पिता प्रेमचंद राय पर अवैध खनन के मामले में प्रशासन ने 59 करोड़ की रिकवरी की थी। जिसे कोर्ट के जरिए वसूला भी जाना है।