Translate

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

छतरपुर। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के पूर्व में स्वीकृत अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त।


कलेक्टर की अनुमति से ही अवकाश हो सकेंगे स्वीकृत

नेटवर्क छतरपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. ने विधानसभा निर्वाचन 2023 सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिले में पदस्थ सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के पूर्व में स्वीकृत सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। साथ ही निर्देशित दिए हैं कि कलेक्टर की अनुमति के बिना कोई भी कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाएं और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

शासकीय अधिकारी-कर्मचारी के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने के आवेदन अपने विभाग प्रमुख के माध्यम से उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होंगे।