Translate

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023

भोपाल। पूर्व मंत्री की तबियत बिगड़ी...हाल जानने पहुंच गए दिग्गी।


नेटवर्क भोपाल। मध्य प्रदेशल में एक ओर जहां बीजेपी में टिकट वितरण को लेकर माहौल गर्माया हुआ है, तो वहीं इस बीच एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री की तबीयत अचानक ख़राब हो गई है। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। उमाशंकर गुप्ता को इलाज के लिए भोपाल के अनन्त श्री हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उमाशंकर गुप्ता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे और उन्होंने उमाशंकर गुप्ता का हाल-चाल जाना।

हॉस्पिटल में एडमिट हो जाने की खबर मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरु हो गई। अस्पताल के बाहर बीजेपी के दर्जनों कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई है। गौरतलब है कि उमाशंकर गुप्ता भी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सोमवार को सुबह अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।