//रूपेश जैन// (7247230761)
नेटवर्क पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वतखोरी के आरोप में फरार पटवारी और बिचोलिए को भी गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि इसके पहले भी पटवारी रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका था।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमानगंज में पटवारी देवेंद्र प्रजापति ने जगत यादव से सर्पदंश से हुई परिजन की मौत पर शासकीय योजना का लाभ दिलाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित से 03 हजार पहले ले लिये थे, वहीं बिचौलिये सालिग राम सोनी को 07 हजार रिश्वत देने की बात हुई थी। फरियादी ने सालिग राम सोनी को रिश्वत की रक़म दी और लोकायुक्त टीम ने अमंनगज में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पटवारी पन्ना में रहते है। लोकायुक्त पुलिस की टीम पटवारी को पकड़ने पन्ना पहुंची जहां पटवारी नहीं मिले। जिसके बाद कोतवाली पन्ना में बिचौलिये सालिग राम सोनी और पटवारी देवेंद्र प्रजापति दोनों पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की। वहीं इसके पहले भी देवेन्द्र प्रजापति पर रैपुरा में लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।