• डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, राहुल सिंह, चंद्रभान सिंह, दशरथ सिंह सहित वरिष्ठ नेता रहे नामांकन रैली में उपस्थित....नामांकन रैली में आये जनसैलाब का जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया आभार प्रकट।
//राजा ठाकुर//
नेटवर्क दमोह। भारतीय जनता पार्टी के दमोह जिले के चारों विधानसभा प्रत्याशियों ने नामांकन के अंतिम दिन नामांकन रैली के माध्यम से जनता का आशीर्वाद के साथ नामांकन भरा, रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और जनता की उपस्थिति रही। नामांकन रैली का शहर में जगह जगह स्वागत किया गया।
नामांकन रैली शहर के तीन गुल्ली चौराहा से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह की नेतृत्व में प्रारंभ हुई जहां चारों विधानसभा के प्रत्याशी दमोह जयंत मलैया, पथरिया लखन पटेल, जबेरा धर्मेंद्र सिंह, हटा उमादेवी खटीक ने खुले वाहन से जनता का आशीर्वाद मांग कर नामांकन भरा, प्रत्याशियों के साथ उप्र के मंत्री दमोह प्रभारी कपिल देव अग्रवाल, वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कारपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया भी साथ रहे।
तीन गुल्ली से रैली स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर, डा अम्बेडकर चौराहा होते हुए कीर्ति स्तंभ पर भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई जहां भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी और वरिष्ठों ने सभा को संबोधित किया। सभा का आभार जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने प्रकट किया। नामांकन रैली जैसे जैसे आगे बढ़ रही थी कार्यकर्ताओं का जोश उत्साह उमंग बढ़ता जा रहा था ढोल बाजे, की धुन पर महिला पुरुष कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा लिये जय भारत जय भाजपा का नारा बुलंद कर यह आभास दिला रहे हो जैसे वह भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए पूर्ण रूपेण कर्मठता से कार्य करने की भावना जागृत कर रहे हो।
नामांकन रैली में पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, पूर्व विधायक पीएल तंतुवाय, सोना बाई अहिरवार, राघवेन्द्र सिंह ऋषि, पूर्व विधायक विजय सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष बिहारीलाल गौतम, नरेंद्र व्यास, राजेंद्र सिंघई, डॉ सुधा मलैया, सहित सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, सहित जिले भर से आये भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
