Translate

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

CM शिवराज के घर पहुंच गए कांग्रेस उम्मीदवार.... जानिए पूरी खबर।

 

//रूपेश जैन//

नेटवर्क भोपाल। एमपी के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से सीएम शिवराज को चुनौती देने कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों ही उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। दोनों ही नेता प्रचार के लिए जनसंपर्क में लगे हैं। इसी दौरान एक अनोखा वाकया हुआ, जो आजकल राजनीति में दुर्लभ माना जाता है।

दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मस्ताल प्रचार के लिए सीएम शिवराज के घर पहुंच गए। चुनावी प्रचार के दौरान के इस घटनाक्रम से सभी चौंक गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। 

विक्रम मस्ताल ने सीएम शिवराज के भाई नरेंद्र चौहान सहित परिवार के लोगों से मुलाकात की। इस मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं|

इस दौरान सीएम शिवराज के भाई नरेंद्र सिंह चौहान ने उनका अतिथियों की तरह आदर-सत्कार किया। काफी देर तक विक्रम मस्ताल सीएम के भाई से बातचीत करते रहे। 

आपको बता दें कि विक्रम मस्ताल को टीवी सीरियल में हनुमान का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने उन्हें सीएम शिवराज की पारंपरिक सीट सीहोर जिले की बुधनी सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।