Translate

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

MP चुनाव के पूर्व सबसे ज्यादा चौकानें वाली रिपोर्ट....150 करोड़ से ज्यादा की जप्ती!!

(फोटो:- गूगल साभार)

//रूपेश जैन//

नेटवर्क भोपाल। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बात का खुलासा हुआ है कि मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के 19 दिनों के भीतर ही ₹150.58 करोड़ की अवैध शराब, नगदी, मादक पदार्थ, जेवरात आदि जब्त किए गये।

वहीं पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में 06 से 28 नवंबर के बीच आचार संहिता के दौरान ₹72.93 करोड़ के सामान जब्त हुए थे। 

हालांकि इधर यह साफ कर दें कि मतदान में अभी 18 दिन और बाक़ी है।