नेटवर्क भोपाल। कांग्रेस ने सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार की जगह फिर से अजब सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।
पिपरिया सीट से गुरु चरण खरे की जगह वीरेंद्र वेलवंशी को उम्मीदवार बनाया है। बड़नगर विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह फिर से मुरली मोरवाल को उम्मीदवार बनाया है। जौरा विधानसभा सीट से हिम्मत श्रीमल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।