Translate

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

VIDEO:- शिवराज बोले घमंडिया लोग बिखर गए हैं!!

(फ़ाइल फ़ोटो)

//रूपेश जैन//

नेटवर्क भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला है,

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ टिकिट कमलनाथ ले गये, कुछ टिकिट दिग्विजय ले गये और बाकी हाथ मलते रह गए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने, इंडिया गठबंधन को लेकर कहा है कि ये घमंडिया लोग आपस में बिखर गए हैं. और अब ऐसे नज़ारे सामने आ रहे हैं कि लोग देखकर आश्चर्य कर रहे हैं. ये गठबंधन कैसा है??

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पहली सूची में 144 एवं दूसरी सूची में 88 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने यह बयान दिया है।