नेटवर्क ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक को महिला के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। महिला ने आशिक मिजाज इस युवक की जमकर खबर ली और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर उसे चप्पल से पीटा।
जिस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बीच सड़क पर मनचले की चप्पलों से पिटाई करते हुए नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर रोड का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला रास्ते से जा रही थी, तभी मनचले ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद इस महिला ने भी मनचले युवक को जमकर सबक सिखाया और उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं महिला ने मनचले को दौड़-दौड़ाकर पीटा।
वहीं रात में हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामा में महिला लोगों से यह कहती नजर आ रही है कि इसका फोटो खीचों इसके घर वालों को बुलाकर ला रही हूं इसे यहीं रोको।