Translate

बुधवार, 1 नवंबर 2023

निवाड़ी। तालाब में शव मिलने से फैली सनसनी...पुलिस जांच में जुटी।

//निहाल झा//

निवाडी (पृथ्वीपुर)। निवाड़ी जिले में पृथ्वीपुर तहसील के बंजारीपुरा गांव के तालाब में एक युवक का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पृथ्वीपुर तहसील के बंजारीपुरा गांव के तालाब में युवक के शव होने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पृथ्वीपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पृथ्वीपुर पुलिस गोताखोरों की मदद से तालाब पर पहुंची। गोताखोरों ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पृथ्वीपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया है। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नहाते वक्त वो तालाब में डूब गया होगा, हालांकि अभी अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।