//ऋचा उपाध्याय//
नेटवर्क उज्जैन। मध्य प्रदेश के बालाघाट के बाद अब उज्जैन में भी डाक मत पत्रों से गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
कोठी स्थित जिला कोषालय में रखी बैलेट पेपर की पेटी निकालने के दौरान भारी हंगामें की खबर सामने आई है।
कांग्रेस ने कई पेटियों पर गीली स्लिप पाई जाने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रशासन को भाजपा का एजेंट भी बताया। तथा बैलेट पेपर में हेरफेर का बड़ा आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेता महेश परमार ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि कल यदि बैलेट पेपर के कारण स्थिति बिगड़ी तो माहौल खराब हो जाएगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन रहेगा।
वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता अरुण सुभाष यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- बालाघाट के बाद अब उज्जैन में भी डाक मतपत्रों की गड़बड़ी का मामला सामने आया। उज्जैन के कोठी पैलेस के स्ट्रांग रूम में रखे महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के डाक मतपत्रों की पेटी की सील टूटी हुई मिली है।