Translate

बुधवार, 27 दिसंबर 2023

बकस्वाहा के बाहुबली जैन बने अधिनस्थ लेखा सेवा अधिकारी

//रत्नेश रागी, रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के मलगुवां बड़ामलहरा निवासी विजय कुमार जैन ( माता ममता जैन) का सुपुत्र बाहुबली जैन का चयन मध्यप्रदेश पीएससी 2019 की परीक्षा में अधिनस्थ लेखा सेवा अधिकारी पद के लिए चयनित होंने पर बकस्वाहा क्षेत्र के साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश में खुशी छा गई है, अनेक संगठनों व जनप्रतिनिधियों द्वारा बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है।
   बाहुबली ने प्रारम्भिक शिक्षा बकस्वाहा में ग्रहण की, इसके बाद श्री पारसनाथ जैन गुरुकुल खुरई तथा बीएससी की डिग्री विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर से की। इसके फलस्वरूप मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की प्रथम परीक्षा 2018 में दी तथा द्वितीय परीक्षा 2019 मे दी। जिसके प्रयास में ही अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित होंने पर इस सफलता का श्रेय गुरुजनों व अपने पिता व माता को दिया। बाहुबली के पिता विजय कुमार वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर बकस्वाहा में पदस्थ रहे और यहां से ही सेवा निवृत्त हुए हैं तथा माता ममता कुशल ग्रहणी है। बाहुबली का कहना है कि मेरी तैयारी आगे भी निरन्तर जारी रहेगी। उनके चयन पर बकस्वाहा क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है । 
    इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जैन तीर्थ नैनागिरि के अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस भोपाल, मंत्री देवेन्द्र लुहारी व ट्रस्ट मंत्री तथा भारतीय जैन संगठन बीजेएस के सम्भागीय अध्यक्ष व बकस्वाहा जैन समाज अध्यक्ष राजेश जैन रागी, जैन तीर्थ द्रोणगिरि के अध्यक्ष कपिल मलैया, मंत्री सुनील घुवारा व सनत कुटोरा, प्राचार्य सुमतिप्रकाश जैन, बीजेएस के प्रांतीय अध्यक्ष डा विमल कुमार जैन, महामंत्री इंजी अशोक पलंदी जबलपुर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है ।