Translate

मंगलवार, 26 दिसंबर 2023

VIDEO:- विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झलका सरपंच प्रतिनिधि का दर्द....अफसरों पर फोड़ा ठीकरा....बोले मंत्री से करेंगे शिकायत....बक्सवाहा का मामला।

 //अनिल जैन, रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। सरकार भले ही योजनाओं का क्रियावयन करने में अपनी रूचि दिखाए लेकिन अधिकारी- कर्मचारी आम लोगों तक कितने पहुंचते है. और योजनाओं को कितना समझते है इसका एक उदाहरण आज बक्सवाहा ब्लॉक की धरमपूरा पंचायत में दिखा। जब सरपंच प्रतिनिधि गोपाल यादव अधिकारियों की अनुपस्थिति से काफी नाराज दिखे उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएँ बनाती है लेकिन धरातल पर अधिकारियों के पास योजनाओं को समझाने और ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पहुंचने का समय नहीं है। अब आम जनता की कितनी सुनते होंगे अधिकारी, ये भी बड़ा प्रश्न है उन्होंने कहा - विकसित भारत संकल्प योजना के कार्यक्रम में जिला स्तर का एवं ब्लॉक स्तर का एक भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया है आम जनता अगर समस्याएं सुनाए तो किसे सुनाएं! स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं जनपद स्तर के अधिकारी एवं जिला स्तर के अधिकारी कार्यक्रम में आए नहीं है इस प्रकार का कार्यक्रम से नाराज सरपंच बोले कि पूरा कार्यक्रम फ्लॉप चल रहा है। क्योकि कोई जिम्मेदार अधिकारी ही नहीं है। 

               गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से चालू की गई जिसका उद्देश्य गरीब वंचित परिवारों के लिए योजनाओं को  लाभार्थियों तक पहुंचाना एवं जो भी गरीब वंचित योजनाओं से अछूते हो उनको योजनाओं का लाभ दिलाना है इसी क्रम में बक्सवाहा ब्लॉक में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आउट रीच कार्यक्रम धरमपुरा में आयोजित किया गया।

जिला पंचायत सदस्य करन सिंह लोधी ने कहा कि माननिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व में चलने वाली योजनाओं को जनता तक कैसे पहुंचा जाए इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है, इस यात्रा के माध्यम से गरीब वंचित लोगों तक योजनाओं की समस्त जानकारी पहुंचेगी और जनता लाभान्वित होगी। पहले जिला एवं ब्लॉक स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे लेकिन अब पंचायत स्तर पर भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजित होना बहुत ही सराहनीय कदम है और मुझे लगता है कि इस प्रकार की यात्राओं के माध्यम से आखरी तबके तक के लोगों को लाभ मिलेगा।

  कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य करन सिंह लोधी ,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव ,जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र बुंदेला, धरमपुरा पंचायत सरपंच गोपाल यादव ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ,भूपेंद्र सेंगर उपयंत्री जनपद पंचायत बक्सवाहा ,अरविंद चढ़ार पीसीओ जनपद बक्सवाहा , हेमलता ठाकुर परियोजना अधिकारी, अमृता जैन महिला बाल विकास, शिव दत्त मिश्रा एन आर एल एम  (डी पी आई पी), अनिमेष शाह ,प्रीतम यादव आदि मौजूद रहे।