Translate

रविवार, 3 दिसंबर 2023

MP के कृषि मंत्री के पुत्र पर मामला दर्ज....सोशल मीडिया पर कथित धमकी देने का आरोप।

 

नेटवर्क भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल के खिलाफ हरदा में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. कांग्रेस उम्मीदवार रामकिशोर दोगने की शिकायत पर पुलिस ने धमकी देने के आरोप में शनिवार को केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदीप पटेल ने एक दिन पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसे लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई थी.

कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे सुदीप ने फेसबुक पर कथित रूप से लिखा था कि ‘दो घंटे के लिए हरदा जिले के अस्पताल और थाने बंद रहेंगे, जो खेल करना है करो।

 कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने इसका स्क्रीन शॉट शेयर किया था. साथ ही यह भी लिखा था कि मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल के होनहार पुत्र के अधिकृत फेस बुक अकाउंट से जनहित में जारी यह अपील कितनी न्यायसंगत है? उन्होंने कृषि मंत्री के बेटे के कथित स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की थी. इस मामले में हरदा से कांग्रेस उम्मीदवार रामकिशोर दोगने ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी।