Translate

शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

अस्पताल के टॉयलेट में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म...फिर नवजात को फेंक कर भागी।

(प्रतीकात्मक फोटो : गूगल साभार)

नेटवर्क भिंड। प्रदेश के भिंड से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 17 बर्षीय किशोरी ने जिला अस्पताल फीमेल वार्ड टॉयलेट में एक नवजात बच्चे को जन्म दिया है। उधर मामले की सूचना लगते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। तो वहीं किशोरी ने नवजात बच्चे को टॉयलेट में छोड़ भागने की कोशिश की। तो उसे अस्पताल के स्टाफ ने पकड़ लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट दर्द की शिकायत लेकर एक नाबालिग रौन से रेफर होकर जिला अस्पताल के महिला वार्ड में रात करीब आठ बजे भर्ती हुई थी, जहां फीमेल वार्ड टॉयलेट में नवजात बच्चे को जन्म दिया। वहीं फेंकने के बाद उसने भागने की कोशिश की। अस्पताल प्रबंधन को घटना की सूचना मिलते ही उसने नाबालिग को पकड़ा। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोरी को निगाह बन्द किया। इसके साथ ही नवजात बच्चे की हालत नाजुक होने की वजह से इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया। बतादें कि, किशोरी ने नवजात बच्चे को लेने से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।