Translate

रविवार, 21 जनवरी 2024

आस्था के मेले में डर्टी डांस:- मंच पर मौजूद थे अफसर और नेता....बालाओं ने लगाए ठुमके....वीडियो हुआ वायरल।

नेटवर्क शहडोल। जिले सोहगपुर थाना क्षेत्र के बाणगांग मैदान में आयोजित 07 दिवसीय मेले में डर्टी डांस का एक वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि मंच पर नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा कई भाजपा और कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी इस सरकारी कार्यक्रम में अश्लील डांस को रोकने का प्रयास या बंद कराने का साहस नहीं किया। 

जिसके बाद अब महिला कलाकारों के डर्टी डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

उल्लेखनीय है कि बांणगंगा मैदान में ऐतिहासिक मेले का आयोजन नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया गया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना था। लेकिन यहां कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए महिला डांसरों को बुलाया गया था।

वहीं नगरपालिका अध्यक्ष घनश्यान जैसवाल अश्लील डांस का गुणगान करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई फूहड़ डांस नहीं हुआ है। मनोरंजन के लिए दर्शक ऐसे कार्यक्रम की मांग करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। खैर, आयोजन में अश्लील डांस परोसे जाने की चर्चा और वीडियो अब आग की तरह फैल रहा है।