Translate

सोमवार, 22 जनवरी 2024

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अयोध्या में दिया ये बड़ा बयान!!

 

(फ़ाइल फोटो : साभार गूगल)

एजेंसी अयोध्या। भारत के गौरवशाली इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ गया है। 500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रभु श्रीराम अब अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत में आज नई ऊर्जा है, नई किरण है। इससे भारत में जातिवाद का जहर मिटेगा। उन्होंने कहा कि राम वाल्मीकि के थे, राम शबरी के थे, राम सबके हैं। उन्होंने कहा कि इसी के साथ अब भारत विश्व गुरु की यात्रा प्रारंभ करेगा। 

उल्लेखनीय है कि सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने राम भक्तों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे राम आ गए हैं। अब रामलला टेंट में नहीं रहेंगे, बल्कि अब वो एक भव्य मंदिर में रहेंगे। इस पावन मौके का साक्षी बनने के लिए सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी भी अयोध्या पहुंचे थे। बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के कई राज्यों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई थी। वहीं, केंद्र सरकार ने भी आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया हुआ है। हालांकि, इस मौके पर कई अस्पताल और आपात सेवाएं सुचारू रूप से ही चल रही हैं।