//ऋचा उपाध्याय//
नेटवर्क टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये पटवारी को सागर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को दोपहर के समय सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने टीकमगढ़ जिले के कुंवरपुरा गांव में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी अलंकृत पस्तोर को गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त टीम की प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि आवेदक सत्येंद्र तिवारी ने लोकायुक्त सागर में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पटवारी द्वारा नामांतरण के नाम पर 25 हजार रिश्वत की मांग की जा रही है, जिसकी तस्दीक कराने पर पाया गया कि पटवारी द्वारा लगातार फरियादी से रिश्वत मांगी जा रही है।
वहीं आज यानि कि सोमवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी अलंकृत पस्तोर को दस हजार रुपये की कुंवरपुर गांव में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घटना करने के बाद आरोपी और फरियादी को लोकायुक्त की टीम तहसील कार्यालय टीकमगढ़ लेकर पहुंचे, जहां पर पूरी कार्रवाई की गई है।