Translate

रविवार, 21 जनवरी 2024

बैंकॉक से लौटी पत्नी ने अपने पति पर दर्ज कराई FIR

 

नेटवर्क जबलपुर। दहेज के लिए युवती को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति एवं ससुराल वालों के विरुद्ध महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

श्रेया पचौरी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए पति द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा था। ससुराल में खाना तक नहीं दिया जाता था। पति पार्थ पचौरी बैंकॉक की एक मल्टीनेशनल कंपनी में रीजनल बिजनेस टेक्नॉलॉजी मैनेजर के पद पदस्थ हैं।  शादी के कुछ समय बाद पति बैंकॉक ले गए, लेकिन वहां ड्रग्स और शराब के नशे में उससे मारपीट करने लगे।  गार्भवती हुई तो पति ने फिर विजय नगर कचनार सिटी स्थित अपने घर में छोड़कर चला गया। ससुराल में सास ने कई बार गर्भपात करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया कि 4 दिसम्बर 2021 को पति उसे अपने साथ बैंकॉक ले गया। कुछ समय बाद पति श्रेया को जबलपुर छोड़कर चला गया। श्रेया ने 24 नवम्बर 2022 को बेटे को जन्म दिया, इसके बाद भी ससुराल वाले खानापूर्ति के लिए उससे मिलने पहुंचे। श्रेया वर्तमान में पिता के घर में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।