//कृष्णकांत दुबे//
नेटवर्क छतरपुर। एमपी के छतरपुर में आईएएस अधिकारी ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए रिश्वत की पेशकश करने बाले एक शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया है, मामला जिला पंचायत छतरपुर का है जहां पर तपस्या परिहार सीईओ के पद पर पदस्थ है और उन्होंने चुनाव के दौरान विशाल अस्थाना नाम के एक शिक्षक को कार्य मे लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया था और इसी निलंबन से बहाल होने के लिए यह शिक्षक आज जिला पंचायत सीईओ के पास पहुचा और बहाली के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की पेशकश की जिसे जिला सीईओ व आईएएस महिला अधिकारी ने सिरे से ख़ारिज करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया वही सिटी कोतवाली पुलिस ने रिश्वत की पेशकश करने बाले शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇