Translate

मंगलवार, 30 जनवरी 2024

VIDEO:- नाक का आभूषण बना महिला को मुसीबत...कार्यक्रम में लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

(प्रतीकात्मक फोटो: गूगल साभार)

नेटवर्क जबलपुर। एमपी में महिला के नाक में नथ पहनने को लेकर विवाद हो खड़ा हो गया। एक कार्यक्रम में लोगों ने सार्वजनिक रूप से महिला पर हमला कर दिया। महिला की जान बाल-बाल बची। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जबलपुर के पनागर क्षेत्र अंतर्गत उर्दूआखुद गांव का है। जहां बैन समाज के लोगों समाज की ही एक महिला के साथ नाक छिदवाने को लेकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि सरपंच ने नाक छिदवाने पर समाज से बहिष्कार की धमकी भी दी।

एसपी से की गई मामले की शिकायत

इस पूरे मामले की महिला कल्याण समिती ने एसपी से शिकायत की है। तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। सांस्कृतिक महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रीति बैन का कहना है कि बैन समाज आज भी रूढ़िवादिता को अपनाए हुए हैं। समाज में नथ पहनना या नाक छिदवाना सख्त मना है। सरपंच और कुछ लोगों ने नाक में नथ पहनने पर महिला से मारपीट की। इसकी शिकायत एसपी से की गई है।


हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH