Translate

बुधवार, 31 जनवरी 2024

MP की इस महिला अधिकारी का VIDEO वायरल...शिकायतकर्ता को दे डाली ऐसी धमकी!!


नेटवर्क सीहोर। एमपी के सीहोर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर एक शिकायतकर्ता को महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जेल भेजने की धमकी दे डाली है। जिसका वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिले के ग्राम मुंगावली दोराहा के राजेश रजक ने आंगनवाड़ी में पोषण आहार नहीं मिलने की शिकायत सीहोर कलेक्टर से की थी। इसके बाद इसकी जांच के लिए महिला बाल एवं विकास की परियोजना अधिकारी माधवी सिंह को भेजा गया था।

परियोजना अधिकारी ने शिकायत की जांच करने की जगह उल्टा शिकायतकर्ता राजेश को जेल भेजने की धमकी देने लगी। इसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि परियोजना अधिकारी राजेश रजक को शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रही है। इसके लिए राजेश को जेल भेजने की धमकी भी दे रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।


हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH